{"_id":"5f04b28c8ebc3e42ea6115c9","slug":"nodal-officer-inspected-chc-sultanpur-saharanpur-news-mrt4901326192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी सुल्तानपुर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी सुल्तानपुर का निरीक्षण
विज्ञापन
सीएचसी, सुल्तानपुर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अजय कुमार अवस्थी।
- फोटो : SAHARANPUR
नोडल अधिकारी ने सीएचसी सुल्तानपुर का किया निरीक्षण
चिलकाना (सहारनपुर)। शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में एक भी चिकित्सक के नियुक्त नहीं होने पर अधिकारी ने सीएमओ से बात कर चिकित्सक की तैनाती कराने की बात कही।
मंगलवार दोपहर सचिव रजिस्ट्रेशन एवं स्टांप तथा जिले के नोडल अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने सीएचसी सुल्तानपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जानकारी ली और हैल्प डेस्क को देखा। उन्होंने प्रतिदिन होने वाले मरीज रजिस्ट्रेशन, एंटी रैबीज और एएसबी के बारे में पूछा। ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या तथा प्रतिमाह होने वाली डिलीवरी की संख्या पर भी संतोष व्यक्त किया। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के बारे में जब उन्हें बताया गया कि पूरे अस्पताल में एक भी डॉक्टर तैनात नहीं है तथा अधिकांश कार्य फार्मेसिस्ट द्वारा किया जाता है, तो उन्होंने हैरानी व्यक्त की। नोडल अधिकारी ने आज ही इस संदर्भ में सीएमओ से बात करने को कहा। उन्होंने कहा कि पंचकुआ पीएचसी से एक डॉक्टर यहां तैनात किया जाना चाहिए।
नोडल अधिकारी ने सीएचसी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त कर प्रभारी डॉ. राजेश कुमार को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान अस्पताल का पूरा स्टाफ अलर्ट रहा। इसमें सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, सुपरवाइजर जय प्रकाश शर्मा, फार्मेसिस्ट सतपाल रमोला, सुशील राणा आदि रहे।