फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No government thinks about the welfare of farmers: Thakur Puran Singh

कोई भी सरकार नहीं सोचती किसान हित की बात : ठाकुर पूरण सिंह

Tue, 28 Oct 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
No government thinks about the welfare of farmers: Thakur Puran Singh
बड़गांव। गांव नूनाबड़ी गंगनहर पर पुल की मांग को लेकर आयोजित पंचायत में किसानों का रैला उमड़ पड़ा। इसमें पहुंचे भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि सरकारें किसान हित की बात नहीं सोचती। किसानों का खुद की सरकार बनाए बिना भला नहीं होगा। अधिकारियों ने दो घंटे तक किसान नेताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन सहमति नहीं बनी। ऐसे में बेलड़ा नहर पर धरना जारी रखने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

पंचायत में ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी किसानों को अपनी फसलों के दाम तय करने का अधिकार नहीं है, जबकि हर निर्माण कंपनी को अपनी लागत के हिसाब के दाम तय करने का अधिकार है। सरकारें बदलती हैं, लेकिन किसानों की समस्या ज्यों की त्यों रह जाती हैं। जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कहा कि किसान स्मार्ट मीटर के नाम पर उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। किसानों के बीच पंचायत में पहुंचे एसडीएम देवबंद युवराज सिंह, एसडीएम रामपुर मनिहारान डाॅ. पूर्वा शर्मा, रुड़की डिवीजन की सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता शालिनी पारासर, एसडीओ बिजली विभाग दिनेश कुमार किसानों की समस्या सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

घंटों की जद्दोजहद के बाद भी सिंचाई विभाग व किसानों में समाधान का हल नहीं निकल पाने पर किसानों एक नवंबर तक बेलड़ा नहर पुल पर धरना जारी रखने की घोषणा की। दो नवंबर से बड़गांव थाने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। सपा नेता कार्तिकेय राणा व हमजा मसूद ने भी किसानों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष लोकेश राणा, श्यामवीर प्रधान, प्रिंस राणा, सागर, दिनेश, देशकुमार, संजू प्रधान, सुमित, तेग सिंह, शोएब, दिलशाद, निसार अब्दुल रहमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed