फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No eligible person should be deprived of inclusion in the voter list.

Saharanpur News: मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित ना रहे कोई भी पात्र व्यक्ति

Sun, 05 Nov 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
No eligible person should be deprived of inclusion in the voter list.
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि सभी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी चुनाव भी उतना ही शांतिपूर्ण होगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ईआरओ प्राप्त दावे और आपत्तियों की सूची फार्म 9,10,11 साप्ताहिक रूप से राजनैतिक दलों को उपलब्ध करवाएं। सभी पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराना चाहिए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, इसकी मजबूती के लिए मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समावेशी अभियान के रूप में स्वीप योजना के अंतर्गत पात्र एवं छूटे हुए दिव्यांग, बेघर, पीवीटीजी ट्रांसजेंडर, सेक्स वर्कर और महिलाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत नाै दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। इसके साथ ही पांच, 25, 26 नवंबर और दो एवं तीन दिसंबर को विशेष अभियान की तिथियों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभी पदाभिहित अधिकारी पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहें। 26 दिसम्बर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, सपा के चौधरी अब्दुल गफूर एवं हैदर रउफ, अपना दल जिलाध्यक्ष राजकुमार पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed