फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No connection with Pakistan found, Imam got a clean chit

Saharanpur News: पाकिस्तान से नहीं मिला कनेक्शन इमाम को मिली क्लीनचिट

Sat, 17 May 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
No connection with Pakistan found, Imam got a clean chit
सहारनपुर। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने तीतरों स्टैंड से हिरासत में लिए इमाम का पाकिस्तान से कनेक्शन नहीं मिला है। उसके बाद गंगोह के इमाम को क्लीनचिट दे दी गई और उसे छोड़ दिया गया है। इनपुट मिला था कि इमाम पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुुप से जुड़ा है।
विज्ञापन

एक दिन पहले एटीएस ने तीतरों बस स्टैंड से इमाम को हिरासत में लेकर अपने साथ ले आई थी। इमाम गांव की एक मस्जिद में इमामत का काम करता है। कुछ समय पहले एटीएस के पास इनपुट था कि इमाम का कनेक्शन पाकिस्तान से हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुपों से भी जुड़ा हुआ है। इसके बाद एटीएस ने इमाम के मोबाइल का रिकॉर्ड खंगाला, ताकि पता चल सके कि वह किन-किन के संपर्क में था। उसमें कोई आतंकी संगठन तो नहीं है। उससे घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन

उनके कनेक्शन खंगाले गए। एटीएस ने हर बिंदु पर जांच पड़ताल की। जांच करने पर इमाम का पाकिस्तानी कनेक्शन नहीं निकल पाया। इसके बाद इमाम को क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed