{"_id":"69fcdf7d12b98935720caba9","slug":"no-announcement-made-regarding-renaming-of-deoband-supporters-disappointed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-174949-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देवबंद का नाम बदलने की नहीं हुई घोषणा, समर्थक मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देवबंद का नाम बदलने की नहीं हुई घोषणा, समर्थक मायूस
Fri, 08 May 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 08 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बृहस्पतिवार को हुई जनसभा में देवबंद का नाम बदलने की घोषणा किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजे गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा नाम बदलने और श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की घोषणा नहीं किए जाने से समर्थक मायूस हैं।
बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था। इसमें बताया था कि प्राचीनकाल में यह क्षेत्र देववृंद के नाम से विख्यात था, जो कालांतर में अपभ्रंश होकर देवबंद बन गया। नाम परिवर्तन की मांग दशकों पुरानी है।
विकास त्यागी ने बताया था कि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर को तीर्थ क्षेत्र घोषित किए जाने से जहां श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी वहीं, शक्तिपीठ की गरिमा विश्व पटल पर पुनर्स्थापित होगी।