फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No action was taken against the accused for possessing expired medicines

एक्सपायर दवा रखने के आरोपी पर नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 21 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
No action was taken against the accused for possessing expired medicines
नानौता। नगर निवासी एक चिकित्सक के क्लीनिक में छापे मारे के दौरान बरामद एक्सपायरी डेट की दवाइयों और उपचार में लापरवाही के कारण महिला की मौत मामले में आरोपी चिकित्सक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परिजनों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुरा निवासी मुकेश पत्नी अरविंद को परिजन पैर में फोड़ा होने पर 27 मार्च को नगर के देवबंद रोड स्थित एक चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने पैर में चीरा लगाकर उपचार किया। हालत बिगड़ने पर महिला को पहले जिला अस्पताल सहारनपुर और बाद हायर सेंटर ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के देवर अंजेश ने सीएमओ और थाना पुलिस को पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

अंजेश कुमार की शिकायत पर सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. धर्मवीर की अगुवाई में टीम गठित कर जांच को भेजी थी। टीम को चिकित्सक के यहां से बड़ी मात्रा में एक्सपायर डेट की दवाई मिली थी। डॉ. धर्मवीर ने सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद को चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि वे गत दिवस आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर थाने में दे चुके हैं। थानाध्यक्ष ने कहा स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed