फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nirsh Sahib's costume changed in Gurudwara Gangoh and Dainnaur

गुरुद्वारा गंगोह व दैदनौर में निशान साहिब का चोला बदला

Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nirsh Sahib's costume changed in Gurudwara Gangoh and Dainnaur
गंगोह में सोमवार को निशान साहिब का चोला बदलते श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
गुरुद्वारा गंगोह व दैदनौर में निशान साहिब का चोला बदला
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। मंगलवार को गुरु नानक देव जी के जन्मदिन मनाने के लिए गुरुद्वारों में तैयारी पूरी हो गई हैं। प्रभातफेरी के अंतिम दिन सोमवार को भी श्रद्धा से स्वागत किया। सोमवार को गुरुद्वारा गंगोह और दैदनौर में निशान साहिब का चोला बदला गया।
गुरु सिंह सभा ने गुरुद्वारा पीठ बाजार से प्रभातफेरी शुरू की। सोमवार को भी प्रभातफेरी कार्यक्रम में नगर कीर्तन करते श्रद्धालुओं का जत्था सराफा बाजार, नीमतला, गुजरान, बाबू राय, गणेश चैक समेत विभिन्न मार्गों से होता हुआ, यहीं समाप्त हुआ। अनेक स्थानों पर जत्थे का स्वागत किया। प्रभातफेरी कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ प्रभातफेरी का समापन किया। सोमवार को ही गुरुद्वारा गंगोह और दैदनौर में निशान साहिब का चोला बदला।
विज्ञापन

इस अवसर पर सैकड़ों की भीड़ मौजूद रही। गुरुद्वारा कार्यक्रमों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। गुरु नानक देव जी के जन्म दिन के लिए गुरुद्वारा भवन को सजाया। गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव पर शबद कीर्तन के अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। सप्ताह भर से चल रहे पाठ का समापन होगा। गुरु जी का लंगर भी उसी दिन चलेगा। प्रभातफेरी में सरदार बलकार सिंह, अमरदीप सिंह लाड्डी, अरविंद कपूर, हैड ग्रंथी निर्मल सिंह, अरविंद टेबक, रमेश बजाज, महेंद्र पाहुजा, मोनिका सरदाना, जया, रमेश, सुरेश, राघव मलिक, संजय कथूरिया, अनुराग, प्रवेश बजाज, कबीर, शिवम, नितिन, विनोद, डिम्पल बजाज, आशा चुग, सन्नी, गुरनूर सिंह, हरप्रीत कौर, जसरीन कौर, अमदीप कौर, सरोज बजाज, सपना टेबक, वर्षा पाहुजा, परमजीत कौर, उपेंद्र कौर, स्वर्ण कौर आदि रहे। क्षेत्र के गुरू नानकपुरा, बोड़पुर, महंगी आदि गुरुद्वारों में भी श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी के कार्यक्रमों का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed