{"_id":"637a6c1763c0fd7a9418277d","slug":"nine-trains-will-be-affected-today-due-to-the-block-between-saharanpur-and-moradabad-saharanpur-news-mrt6144014106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच ब्लॉक से आज प्रभावित रहेंगी नौ ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच ब्लॉक से आज प्रभावित रहेंगी नौ ट्रेनें
विज्ञापन
सहारनपुर-देहरादून स्पेशल अप-डाउन में रहेंगी रद्द
श्रीगंगानगर-हरिद्वार और जनशताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर में होंगी समाप्त
चुड़ियाला-इकबालपुर के बीच होगा रेलवे ओवरब्रिज का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर-मुरादाबाद रेल खंड में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण सोमवार को होगा। इसकी वजह से सहारनपुर-मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन अप-डाउन में रद्द रहेंगी, जबकि जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों को सहारनपुर में समाप्त किया जाएगा। यहीं से बनकर चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानियों की सामना करना पड़ेगा।
सहारनपुर-मुरादाबाद रेल खंड में चुड़ियाला-इकबालपुर के बीच रेलवे ओवरब्रिज बनेगा। इसके लिए रेलवे ने सोमवार पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक का ब्लॉक लिया है। इस कारण देहरादून-सहारनपुर स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी। श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस समाप्त होगी। 14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर से चलाई जाएगी। अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस निर्धारित समय से देरी से चलेगी। बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस राजपुरा, धूरी, लुधियाना के रास्ते सरहिंद और ढंडारी कलां पर स्टॉपेज के साथ चलाया जाएगा। जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते सरहिंद, मंडी गोविंदगढ़ और खन्ना पर स्टॉपेज के साथ चलेगी।