फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine pairs together

नौ जोड़ों एक साथ हुए एक दूजे के

Fri, 09 Mar 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Fri, 09 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Nine pairs together
सामूहिक रूप से फेरे लेते जोड़े। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को नौ जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया, जिसमें सात जोड़ों के संस्कार हिंदू रीति रिवाज और दो जोड़ों के बौद्धिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुए।
विज्ञापन


खंड विकास कार्यालय में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। नवनिवाहित जोड़ों को शासन की तरफ से लहंगा चुनरी, सफारी सूट, सलवार सूट, पगड़ी, साफा, मोढ़ी, लोई, पाजेब जोड़ी, बिछुवे, 4जी मोबाइल फोन, डिनर सैट तथा घरेलू इस्तेमाल के लिए बर्तन भी दिए गए।
विज्ञापन


नवनिवाहित जोड़ों में लखनौती से मिनाक्षी, दिवालहेड़ी से दीपा, कुरड़ी से रूबी, ईस्सरपुर से सोनिया, लालवाला से बबली, शहजादपुर से शताक्षी, चकरमबाड़ी से रानी व लक्ष्मी तथा लालवाला से बबली की शादी कराई गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को सरकार की तरफ से 20-20 हजार रुपये विवाहित कन्याओं के खातों में जमा कराए जाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।


अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मौ. फहीम, खंड विकास अधिकारी अंबरीश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हरिहर शर्मा, देवकुमार राही, एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार, विनीत कुमार बालियान, आकाश सिंह, सोनिया, अभजनश कुमार, यशपाल सिंह, अरचिवंद कुमार, गौरव राठी, ललित कुमार, अनवर तकरीम, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed