फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine observers appointed by the Election Commission of India

भारत निर्वाचन आयोग ने किए नौ प्रेक्षक नियुक्त

Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nine observers appointed by the Election Commission of India
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए जनपद में नौ प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। इनके साथ सहायक आफिसर रहेंगे। कोई भी व्यक्ति प्रेक्षक से मिलने के लिए उनके सहायक आफिसर के मोबाइल पर संपर्क स्थापित कर सकता है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी की ओर से इनकी सूची जारी की गई है। बेहट विधानसभा सीट पर घनश्याम दास प्रेक्षक बनाए गए हैं। इनके साथ सहायक आफिसर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्रनाथ सिंह एवं संदीप सिंह होंगे। नकुड़ विधानसभा सीट के लिए रामकुमार सिंह प्रेक्षक और संयुक्त निदेशक खनन डॉ. नवीन कुमार दास एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सहायक आफिसर बनाए गए हैं। सहारनपुर नगर एवं सहारनपुर विधानसभा सीटों के लिए प्रेक्षक सी मुरूगन और सहायक आफिसर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, महावीर सिंह प्रेमी एवं जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार होंगे। विधानसभा सीट देवबंद के लिए जगदीश शर्मा प्रेक्षक बनाए गए हैं। उनके सहायक जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजीत सिंह बनाए गए। रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर प्रेक्षक डॉक्टर एन सुब्बैया और उनके सहायक अधिकारी वैज्ञानिक सहायक नागेंद्र मणि त्रिपाठी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता को बनाया गया है। गंगोह विधानसभा सीट के लिए मुदावन्तु एम नायक को प्रेक्षक और सहायक अभियंता जहीर अब्बास और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह को उनका सहायक अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

व्यय लेखा-01 के प्रेक्षक तेज कुमार और सहायक अधिकारी वाणिज्यकर अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंदल यादव होंगे। व्यय लेखा-02 के प्रेक्षक सूरजभान गढ़वाल और उनके सहायक आफिसर जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनजीत सिंह होंगे। पुलिस प्रेक्षक प्रमोद वर्मा होंगे। उनके सहायक आफिसर उपश्रमायुक्त अभिषेक सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed