फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine nodal centres have been set up and question papers will be sent to the centres one hour before the exam.

Saharanpur News: नौ नोडल केंद्र बनाए, केंद्रों पर परीक्षा से एक घंटा पहले जाएंगे प्रश्नपत्र

Tue, 25 Nov 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 25 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Nine nodal centres have been set up and question papers will be sent to the centres one hour before the exam.
सहारनपुर। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से मंडल के 81 केंद्रों पर शुरू हो रही हैं। परीक्षा में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए नौ नोडल केंद्र बनाए गए हैं, जहां से परीक्षा सामग्री बाकी केंद्रों को पहुंचाई जाएगी। खास बात यह है कि प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर भेजे जाएंगे, जिससे प्रश्नपत्र लीक होने की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए मंडल के तीनों जनपदों में नौ नोडल केंद्र बनाए गए हैं, जहां से सभी 81 केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जाएगी। सहारनपुर जनपद में पांच नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मां शाकुंभरी विश्वविद्यालयीय परिसर, जेवी जैन कॉलेज प्रद्युमन नगर, महाराज सिंह कॉलेज चकराता रोड, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान और राजकीय महाविद्यालय देवबंद शामिल हैं। मुजफ्फरनगर में तीन नोडल केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सीसीआरडी कॉलेज, जेकेपी कॉलेज और एसडी कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

शामली में केवल एक नोडल केंद्र है, जो वीवी कॉलेज को बनाया गया है। नोडल केंद्रों से परीक्षा सामग्री उसी दिन केंद्रों पर पहुंचाई जाया करेगी, जिस दिन परीक्षा होगी, जिससे कि प्रश्न पत्र लीक होने की खतरा ही न रहे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं और अन्य परीक्षा सामग्री वापस नोडल केंद्रों पर जमा होगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऑनलाइन जारी हैं प्रवेशपत्र
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय ऑनलाइन जारी कर चुका है, जो msuniversity.ac.in और msuweb.in पर 22 नवंबर से उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी प्रवेशपत्र डाउनलोड करेंगे। बिना प्रवेशपत्र के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

------
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडल में नौ नोडल केंद्र बनाए गए हैं, जिनसे सभी 81 केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन कराना प्राथमिकता है। इसके लिए कई प्रबंध किए गए हैं।
-डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed