फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine hundred feet long offering to Maa Shakambhari

मां शाकंभरी को अर्पण की नौ सौ फीट लंबी चुनरी

Thu, 04 Mar 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nine hundred feet long offering to Maa Shakambhari
शाकंभरी। महाशक्ति वैष्णवी महाकाली मंदिर सहारनपुर से स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पैदल सिद्धपीठ पहुंच कर मां भगवती को 900 फीट लंबी चुनरी अर्पित की।
विज्ञापन

बुधवार को माता के जयकारों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर मां भगवती को चुनरी अर्पण कर देश की शांति और सुख समृद्धि की कामना की। बैंड बाजों की मधुर धुनों के साथ संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर सिद्धपीठ शाकंभरी देवी स्थित रैन बसेरा में आयोजित भागवत कथा में प्रवचन करते हुए कालेन्द्रानंद महाराज द्वारा भक्तों को बताया कि मां आदिशक्ति ही सृष्टि की मूल शक्ति है जो संपूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त है। मां शाकंभरी देवी पराशक्ति योग माया है जो जीव मात्र का कल्याण करने वाली है। इसकी भक्ति से सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस अवसर पर अरुण स्वामी, राजेंद्र कुमार, रमेश शर्मा, शेर सिंह राणा, दिनेश ठाकुर, जोगिंदर पुंडीर, नरेश चंदेल, रमेश शर्मा, कविता, राजबाला, रेखा, गीता, विभा, मेहर सिंह, संजय मित्तल, संजय कुमार, शिव कुमार, मांगेराम, अमन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed