फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine Corona positives including commercial tax officer

वाणिज्य कर अधिकारी समेत नौ कोरोना पॉजिटिव निकले

Sun, 28 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nine Corona positives including commercial tax officer
वाणिज्य कर अधिकारी समेत नौ कोरोना पॉजिटिव निकले
विज्ञापन

सहारनपुर/देवबंद/नानौता। वाणिज्य कर अधिकारी समेत सहारनपुर में नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए संक्रमितों में चार नानौता, तीन देवबंद और दो सहारनपुर शहर निवासी हैं।
पॉजिटिव निकले वाणिज्य कर अधिकारी चार दिन पहले कानपुर से लौटे थे। उन्होंने एहतियातन एक निजी लैब में जांच कराई थी, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नानौता में निकले चार नए संक्रमित जूता व्यापारी के परिवार से जुड़े हैं। इनमें एक जूता व्यापारी का बेटा है, जबकि बाकी तीन नौकर का पिता, मां और बहन हैं। देवबंद में दो संक्रमित टीचर कॉलोनी के हैं और पति पत्नी हैं। इनमें महिला भाजपा नेत्री बताई गई हैं। इनके पति अपर जिला जज कोर्ट में कार्यरत हैं। जबकि तीसरा अन्य व्यक्ति है, जो कुछ दिन पहले हरिद्वार से लौटा था। उसने सीएचसी पर जांच कराई थी। ट्रू-नेट मशीन से भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इनके अलावा एक व्यक्ति खाताखेड़ी का रहने वाला है, जो कुछ दिन पहले नाइजीरिया से लौटा था।
विज्ञापन

सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। संपर्क में आए परिजनों को होम क्वारंटीन करने के साथ ही सैंपलिंग की गई है। मोहल्लों को सील करने की कार्रवाई भी की गई है। अब जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 371 पहुंच गई है। इनमें से 342 मरीज ठीक हो चुके हैं, 29 एक्टिव हैं। उधर, 22 मरीजों के रिकवर होने पर उनको कोविड अस्पतालों से छुट्टी दी गई। जनपद में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों का ग्राफ पॉजिटिव आने वाले मरीजों से अधिक है। शनिवार को एक साथ 25 मरीज ठीक हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed