फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nikay Chunav 2023: Akhilesh Yadav will do road show for Mayor candidate Noor Hasan in Saharanpur

Nikay Chunav 2023: कल सहारनपुर में रोड शो करेंगे अखिलेश यादव, एक क्लिक में जानिए पूरा कार्यक्रम

Mon, 01 May 2023 08:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 May 2023 08:05 PM IST
सार

Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव कल यानि मंगलवार को सहारनपुर में रोड शो करेंगे। यहां एक क्लिक में जानिए पूरा कार्यक्रम।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: Akhilesh Yadav will do road show for Mayor candidate Noor Hasan in Saharanpur
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल यानि मंगलवार को सहारनपुर आएंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव यहां महापौर पद के प्रत्याशी नूर हसन मलिक और पार्षद पदों के प्रत्याशियों के लिए मंगलवार को महानगर में रोड शो करेंगे। इसको लेकर सपा प्रत्याशियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक में उत्साह का माहौल है। रोड शो के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव कार्यालय पर प्रेस वार्ता भी करेंगे।

सपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में ताकत झोंक दी है। अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को रोड शो करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने बताया कि अखिलेश यादव दोपहर 12.30 बजे वायुयान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां वे कार के माध्यम से सहारनपुर आएंगे। दोपहर 12.45 बजे से उनका रोड शो थाना कुतुबशेर से प्रारंभ होगा। वहां वे रेंच के पुल, पुल कंबोहान और रायवाला होते हुए खाताखेड़ी स्थित वुडेन सिटी में रोड शो कर सपा प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बजट में घोषणा के बावजूद नहीं हुई मुफ्त बिजली, 76 हजार नलकूप किसानों पर 125 करोड़ बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव मंडी समिति रोड स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो घंटे के रोड शो को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: समस्याओं का निदान कराने वाला हो मेरठ का मेयर, अमर उजाला संवाद में युवाओं ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed