फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nikay Chunav : 10 BJP leaders including Ankit Verma have expelled from the party for six years in Saharanpur

एक्शन मूड में भाजपा: 10 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, यहां देखिए किन-किन पर हुई कार्रवाई

Mon, 01 May 2023 09:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 May 2023 09:32 PM IST
सार

Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले बागी हुए नेताओं पर भाजपा एक्शन ले रही है। यहां 10 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
Nikay Chunav : 10 BJP leaders  including Ankit Verma have expelled from the party for six years in Saharanpur
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में निकाय चुनाव में बागी होकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले भाजपा नेताओं पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने नगर पालिका नकुड़ के पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी सहित दस नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया की ओर से जारी पत्र में इस कार्रवाई की सूचना दी गई है। पार्टी से निष्कासित होने वालों में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य अंकित वर्मा, सरसावा के मंडल अध्यक्ष सुशील कांबोज, सरसावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नवीन जैन, सरसावा नगर मंडल के महामंत्री अरविंद पंवार शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बसपा को तगड़ा झटका:  कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, मेयर प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ ही सरसावा नगर मंडल के महामंत्री रवि कश्यप, चुनाव संयोजक राकेश साहनी, पूर्व सभासद अनुज कांबोज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कांबोज, सरसावा के पूर्व सभासद सोनू सैनी को भी निष्कासित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: कल सहारनपुर में रोड शो करेंगे अखिलेश यादव, एक क्लिक में जानिए पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed