{"_id":"637e636a16a4370e852fcdaf","slug":"night-work-on-pump-house-in-light-of-car-light-saharanpur-news-mrt6149157188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अमर उजाला इंपैक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शकलापुरी मार्ग पर निर्माणाधीन पंप हाउस पर कार की लाइट की रोशनी में रात भर पलस्तर का कार्य चला। ठेकेदार ने मौके पर खड़े होकर अधूरे कार्यों को पूरा कराया। हालांकि फर्श आदि का कार्य अब भी बाकी है, जिसमें समय लगेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन 62 कार्यों का लोकार्पण किया था, उनमें यह पंप हाउस भी था। अमर उजाला ने पड़ताल करते हुए 23 नवंबर के संस्करण में सीएम से अधूरे कार्यों का करा दिया गया, शिलान्यास टाइटल के साथ प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद मेरठ तक के जल निगम में हड़कंप मच गया। समाचार प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार ने पंप हाउस पर पलस्तर का कार्य कराया। कार्य अधिक होने के कारण बुधवार की रात में भी कार्य किया गया। प्रकाश के लिए कार की लाइट जलाकर रखी गई। हालांकि आनन फानन में प्लास्टर में सफाई नहीं आई, लेकिन चूंकि उच्चाधिकारियों का दबाव था। ऐसे में कार्य निपटाने के लिए दिनरात एक कर दिया गया।
--------
मेरठ जल निगम पर है जिम्मेदारी
महानगर में जो भी पंप हाउस और उनके बोरिंग कराए जा रहे हैं वह जल निगम मेरठ के द्वारा कराए जा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि सहारनपुर में जल निगम होने के बावजूद यह कार्य जल निगम मेरठ कर रहा है। स्थानीय जल निगम के अधिकारी भी इससे हैरान हैं।
विज्ञापन
--------
पंप हाउस पर हो चुकी है चोरी
पंप हाउस के निर्माण के कार्य में लेटलतीफी का नतीजा यह रहा है कि पंप हाउस की दीवार में लगी खिड़की की लोहे की जाली रात में चोरी कर ली गई। चोरों ने दीवार से जाल को उखाड़ लिया। मजदूरों ने बताया कि चोर जाली को उसी दुकान पर बेचने के लिए पहुंच गए, जहां से वह खरीदी गई थी। ऐसे में विक्रेता ने ठेकेदार को फोन कर इसकी सूचना दी। जब तक ठेकेदार मौके पर पहुंचते चोर भाग निकले।