फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NHM employees' strike adds to patients' woes.

Saharanpur News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
NHM employees' strike adds to patients' woes.
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने इलाज जारी रखने का संकट खड़ा हो गया है। अब विभाग ने अनुपस्थित चल रहे संविदा कर्मचारियों का मानदेय नहीं देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा हिस्सा एनएचएम के संविदा कर्मचारियों के जिम्मे हैं। इनके हड़ताल पर जाने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर कामकाज प्रभावित हो रहा है। सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर नियमित टीकाकरण की व्यवस्था बाधित होने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ रहा है। इसके अलावा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े ऑनलाइन पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट करने का काम भी लंबित है। कर्मचारियों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष किशोर सैनी ने बताया कि कर्मचारी आठ अक्तूबर से हड़ताल जारी है। नियमितीकरण, समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, हड़ताल में शामिल होकर कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के मानदेय पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे कर्मचारियों को हड़ताल की अवधि का मानदेय नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हड़ताल समाप्त कराने के लिए शासन स्तर पर कर्मचारियों की बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।
डॉ. शेर सिंह कक्कड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed