फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nglinur open Sucmukt

नगलीनूर खुले में शौचमुक्त

Sun, 25 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगलीनूर गांव में ग्राम गौरव रथयात्रा निकाली गई। वहीं, ग्राम पंचायत नगलीनूर ने गांव में खुले शौचमुक्त शौचालय बनाकर विकास खंड क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव ने फीता काटकर किया। समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम की टीम ने मंगल गीत गाए। यादव ने ग्रामीणों को खुले में शौच न करके शौचालय प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। सहायक विकास खंड अधिकारी (पंचायत) हरिदत्त प्रसाद शर्मा ने कहा कि खुले में शौच करने से बीमारियां पनपती हैं। इसलिए खुले में शौच नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगलीनूर गांव शौचमुक्त बन गया है, जिसे ब्लाक में पहला स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सराहनीय योगदान देने के लिए पूर्व प्रधान ऋषिपाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वच्छता प्रेरक संदीप कुमार, संजय, अरुण त्यागी, जौनी त्यागी, सुभाष कुमार, सहेंद्र सिंह, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed