फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   News: 11 people have died in road accident in four days in Saharanpur district of Uttar Pradesh

हादसों का कहर: चार दिन में 11 जिदंगियां खत्म, बेपरवाह लोगों की वजह से हो रहीं बड़ी घटनाएं

Wed, 24 Nov 2021 06:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Nov 2021 06:24 PM IST
सार

सहारनपुर जिले में हादसों का कहर बरप रहा है। जिले में चार दिन के भीतर 11 लोगों की जिंदगियां खत्म को चुकी है। लोगों की लापरवाही की वजह से बड़ी घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
News: 11 people have died in road accident in four days in Saharanpur district of Uttar Pradesh
सहारनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में यातायात माह चलने के बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बीते चार दिन से लगातार हो रहे हादसों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हेलमेट न लगाना और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाना मौत की वजह बन रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को नागल में टेंपो और मोपेड की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जिले में इस माह 10 से 12 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वर्तमान समय में यातायात माह चल रहा है, जिसके जरिये यातायात पुलिस लोगों को नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। हेलमेट लगाने और वाहन तेजी से न दौड़ाने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसके बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। महानगर में दुपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार होकर चल रहे हैं। लोग हेलमेट भी नहीं लगा रहे हैं। इसी तरह यातायात नियमों का खूब उल्लंघन किया जा रहा है। यह स्थिति तब है, जब यातायात माह चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष में 139 मौत, 712 हुए घायल 
एक वर्ष में सहारनपुर जिले में 1136 सड़क हादसे हुए हैं, इनमें अभी तक 139 लोगों की मौत हो चुकी है। एक वर्ष में हुई 1132 दुर्घटना हुई है। वर्तमान समय में चल रहे यातायात माह में पुलिस छह हजार से अधिक लोगों के चालान कर करीब 43 लाख रुपये का जुर्माना लगा चुकी है, इसके बाद भी लोग नियमों को पालन नहीं कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

चार में दिन में हुए सड़क हादसे
मिर्जापुर में अनियंत्रित बाइक के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत।
गंगोह क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत।
मिर्जापुर क्षेत्र में रायपुर के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की जान गई। 
देवबंद क्षेत्र के गुनारसी में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत।
सरसावा क्षेत्र में ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत।
गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed