फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Newlywed woman dies after bike falls into pothole, husNewlywed woman dies after bike falls into pothole, husband criticalband critical

Saharanpur News: सड़क में बने गड्ढे में बाइक गिरने से नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर

Thu, 06 Nov 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman dies after bike falls into pothole, husNewlywed woman dies after bike falls into pothole, husband criticalband critical
बेहट। कलसिया-छुटमलपुर रोड गांव बुबका के पास सड़क में बना गढ्ढा हादसे का कारण बन गया। गड्ढे में बाइक गिरने से नवविवाहिता कोमल (20) निवासी गांव हसनवाली थाना देहात कोतवाली उछलकर सड़क पर जा गिरी और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसका पति बलेंद्र (21) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। बलेंद्र अपनी पत्नी कोमल के साथ अपनी बहन की शादी का कार्ड देने के लिए कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रतनपुर कल्याणपुर में अपने साढ़ू जोनी के यहां आया था। देर शाम वापस लौटते समय बुबका गांव के पास उनकी बाइक एक गड्ढे में गिर गई। इससे पीछे बैठी कोमल उछलकर सड़क पर जा गिरी। सड़क में उसका सिर लगा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथ पांव में कई जगह फैक्चर बताए गए हैं। 108 एम्बुलेंस इन्हें सीएचसी लेकर पहुंची, यहां से बलेंद्र को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


----------------

पिछले महीने सात अक्तूबर को हुई थी शादी



कोमल का सहारनपुर के पास गांव रामगढ़ में मायका है। पिछले महीने सात सितंबर को उसकी हसनवाली के बलेंद्र के साथ शादी हुई थी। मात्र 28 दिन का साथ निभाने के बाद कोमल इस दुनियां को अलविदा कह गई। रतनपुर कल्याणपुर निवासी बलेंद्र के साढू जोनी ने बताया कि उसने बलेंद्र को बहुत रोका कि अंधेरा हो गया है। सुबह को जाना, सड़क भी टूटी हुई है, लेकिन वह नहीं माना और कोमल को लेकर चल दिया। जोनी ने बताया कि 22 नवंबर को बलेंद्र की बहन की शादी है। उसी का कार्ड देने के लिए वह दोनों उनके घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed