{"_id":"6112c1998ebc3e7757001ce6","slug":"newly-married-women-enthusiastic-about-teej-saharanpur-news-mrt55132947","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज को लेकर नवविवाहित महिलाओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज को लेकर नवविवाहित महिलाओं में उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच तीज त्योहार को लेकर नवविवाहित महिलाओं में भारी उत्साह है। महिलाओं ने बाजारों में हाथों पर मेहंदी लगवाने के साथ श्रृंगार का सामान भी खरीदा। बुधवार घरों के आंगन, बागों और पार्कों में महिलाएं सखियों झूलाकर झूलकर तीज मनाएंगी। इसके साथ ही मां-पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
तीज त्योहार को लेकर शहर से लेकर देहात तक महिलाओं में उत्साह है। मंगलवार को नखासा बाजार, नया बाजार, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, सराफा बाजार, शहीद गंज बाजार और रायवाला बाजार, कोर्ट रोड पर महिलाएं खरीदारी करते नजर आई। महिलाओं ने सूट, कैटवॉक और सूती साड़ियां ज्यादा पसंद की। मेहंदी लगवाने के साथ ही महिलाओं ने श्रृंगार का सामान भी खरीदा है। कोर्ट रोड के साड़ी कारोबारी रतन लाल ने बताया कि तीज को लेकर खरीदारी इस बार अच्छी हुई है। महिलाओं ने सूती और कैटवॉक की साड़ियां खरीदी है, इनकी कीमत 500 रुपये लेकर 2500 रुपये तक है। वहीं, नया बाजार में मेहंदी का स्टाल लगाने वाले सचिन ग्रोवर ने बताया कि महिलाओं ने अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगाई है। मेहंदी लगवाने का पैक 200 से 800 रुपये तक है। ज्यादातर महिलाओं ने कलाई तक मेहंदी लगवाई है।
सखियों और परिवार संग मनाएंगी पहली तीज
पहली बार तीज मना रही नवविवाहिता सेतिया विहार निवासी एकता गगनेजा का कहना है कि वह सहेलियों के संग तीज का त्योहार मनाएंगी। घर के आंगन में सखियों संग झूला झूलेंगी। तीज को लेकर उन्होंने सभी तैयारी पूरी कर ली है। नुमाइश कैंप निवासी नवविवाहिता स्मृति गुंबर का कहना है कि तीज को लेकर काफी उत्साह है। भगवान श्री शिव-पार्वती की पूजा अर्चना करने के साथ परिवार संग तीज का त्योहार मनाएंगी। गोपालनगर निवासी सिमरन और मोहल्ला रामनगर निवासी सपना कोहली का कहना है कि तीज पर ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके साथ ही परिवार के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाएंगी और सखियों संग झूला झलेंगी।
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति का प्रतीक है तीज का त्योहार
हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आचार्य रोहित वशिष्ठ व स्वामी कालेंद्रानंद महाराज का कहना है कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इन दिनों धरती-हरी भरी हो जाती है। तीज का त्योहार भगवान शिव और मां पार्वती से जुड़ा है। तीज, रौनक, बहार और खुशियों के प्रतीक का त्योहार है।

सहारनपुर में तीज की तैयारी को लेकर नेहरू मार्केट में मेंहदी लगवाती महिला- फोटो : SAHARANPUR