फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Newly elected office bearers took oath

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Thu, 20 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers took oath
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीपीओ रोड स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चाहिए कि वह राज्य के विकास और जनहित के कार्यों में सरकार की मंशा के अनुरूप ईमानदारी व निष्ठा से रोगियों का सेवा भावना से उपचार करें। सीएमओ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार, सचिव डॉ. संजय यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. कुनाल जैन ने उन्हें जो दायित्व दिया गया है, वह उसे पूर्ण करने का काम करेंगे। समारोह में महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शेखर यादव, डॉ. एके चौधरी, पूर्व आइएमए अध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह, शशि कुमार सैनी, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. पूजा शर्मा, शिवांका गौड़, डॉ. नवदीप गुप्ता, डा. राजेश, खालिद हुसैन, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. गजेंद्र, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. कपिल देव, डॉ. गुरमीत कौर, डॉ. धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed