फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Newly constructed bridge at Alhanpur-Sondhebas Yamuna Ghat opened for vehicles.

Saharanpur News: वाहनों के लिए खोला आल्हनपुर-सोंधेबास यमुना घाट का नवनिर्मित पुल

Fri, 10 Jul 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Newly constructed bridge at Alhanpur-Sondhebas Yamuna Ghat opened for vehicles.
चिलकाना। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आल्हनपुर-सोंधेबास यमुना घाट पर बने नवनिर्मित पुल से आवागमन शुरू हो गया है। बरसात के मद्देनजर ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पुल को बिना उद्घाटन समारोह के ही खोल दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी पर बना अस्थायी सीमेंट के पाइप का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके कारण रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नदी में नाव चलाने वाले नाविकों ने भी नाव लगाने से मना कर दिया था। क्षेत्रवासियों की मांग और लगातार अनुरोध के बाद संबंधित विभाग ने नवनिर्मित पुल को यातायात के लिए खोल दिया है। पुल पर अब वाहनों और राहगीरों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो चुका है। हालांकि पुल का औपचारिक उद्घाटन अभी नहीं हुआ है, लेकिन सेतु निगम ने क्षेत्रवासियों को इस पर आवागमन की अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पुल के शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है और क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन




यमुना नदी पर बने इस पुल की कुल लागत करीब 49 करोड़ रुपये आई है। पुल करीब 800 मीटर लंबा है तथा इसमें 19 कुएं बनाए गए हैं। अब लोगों को यमुनानगर हरियाणा आने-जाने के लिए शाहजहांपुर तथा हथिनीकुंड पुल का उपयोग नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed