{"_id":"65b8089fd9d24e1b45032399","slug":"new-voters-will-play-an-important-role-in-lok-sabha-elections-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-117329-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लोकसभा चुनाव में नए मतदाताओं की रहेगी अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लोकसभा चुनाव में नए मतदाताओं की रहेगी अहम भूमिका
Tue, 30 Jan 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद में मतदाता नामावली का अंतिम प्रकाशन हो गया है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव में 67616 नए मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु के 21226 युवा मतदाता हैं।
चुनावों में युवाओं की हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर 67616 नए मतदाताओं की भूमिका अहम रहने वाली है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन हो चुका है। पुनरीक्षण अभियान के बाद जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 2588999 मतदाता हो चुके हैं, जबकि सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल पांच विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 1844197 हो गई है।
विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में 18 से 19 आयु के 21226 मतदाता बने हैं। अभियान के दौरान जिले में 37840 महिलाओं ने फार्म-छह भरे। सत्यापन में जनपद में मृतक आदि 39885 मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से हटाए गए हैं, जबकि 18258 मतदाताओं ने अपने पता आदि में संशोधन कराया है। सहारनपुर लोकसभा सीट में जिले की बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जबकि नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं।
विज्ञापन
-- सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में बढ़े मतदाता --
विधानसभा क्षेत्र-- - नए मतदाता -- - 18 से 19 वर्ष के मतदाता
बेहट-- -- -- - 13113 -- -- -- -- -- 4813
सहारनपुर नगर-- 14235 -- -- -- -- - 4193
सहारनपुर-- -- - 14351 -- -- -- -- - 4148
देवबंद-- -- -- - 15236 -- -- -- -- - 4410
रामपुर मनिहारान -10681-- -- -- -- -- 3662
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में 67616 नए मतदाता बढ़े हैं। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 2588999 हो गई है।
- डॉ. दिनेश चन्द्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
चुनावों में युवाओं की हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर 67616 नए मतदाताओं की भूमिका अहम रहने वाली है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन हो चुका है। पुनरीक्षण अभियान के बाद जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 2588999 मतदाता हो चुके हैं, जबकि सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल पांच विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 1844197 हो गई है।
विज्ञापन
विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में 18 से 19 आयु के 21226 मतदाता बने हैं। अभियान के दौरान जिले में 37840 महिलाओं ने फार्म-छह भरे। सत्यापन में जनपद में मृतक आदि 39885 मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से हटाए गए हैं, जबकि 18258 मतदाताओं ने अपने पता आदि में संशोधन कराया है। सहारनपुर लोकसभा सीट में जिले की बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जबकि नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र
बेहट
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारान -10681