{"_id":"66720e026c761a10ae0bebc4","slug":"new-series-of-vehicle-numbers-will-come-soon-preparation-has-started-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-125815-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जल्द आएगी वाहनों के नंबरों की नई सीरीज, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जल्द आएगी वाहनों के नंबरों की नई सीरीज, तैयारी शुरू
Wed, 19 Jun 2024 04:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में जल्द वाहनों के पंजीकरण की नई सीरीज यूपी-11 सीवी शुरू होगी। इसे लेकर संभागीय परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
10 हजार नंबर आवंटित होने के बाद वाहनों की सीरीज बदल जाती है। अब तक यूपी-11 सीयू सीरीज के करीब 8500 नंबर आवंटित हो चुके हैं। 1500 नंबर रह गए हैं, जिनका पंजीकरण आठ से दस दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। जिले में यूपी-11 सीयू सीरीज के नंबर 25 अप्रैल 2023 से शुरू हुए थे, लेकिन इस बार वाहनों की बिक्री कम होने के कारण नई सीरीज शुरू होने में समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि यूपी-11 सीवी की नई सीरीज जल्द शुरू हो जाएगी।
नई सीरीज में अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के लिए आवेदक को आवेदन करना होगा। वैसे तो हर तीन से चार महीने में सीरीज बदल जाती है, लेकिन कई बार वाहनों की बिक्री तेज तो कई बार धीमी होने से वाहनों की नई सीरीज शुरू नहीं हो पाती है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने से वाहनों के नंबर नई सीरीज के साथ दिखाई देंगे। जिसकी संभागीय परिवहन विभाग ने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। उधर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि यूपी-11 सीयू के करीब 8500 नंबर आवंटित किए जा चुके हैं।