फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New registration series for motor vehicles starts today

मोटर वाहनों के लिए नई पंजीयन सीरीज आज से शुरू

Wed, 25 Nov 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
New registration series for motor vehicles starts today
मोटर वाहनों के लिए नई पंजीयन सीरीज आज से शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। मोटर वाहनों के लिए नई पंजीयन सीरीज बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। इसके लिए अब ऑनलाइन बुकिंग कराई जाएगी।
वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित पंजीयन सीरीज UP11BY (गैर परिवहन वाहन) पूरी हो गई है। नई पंजीयन सीरीज UP11BZ के लिए 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से वीआईपी नंबरों की ई-ऑक्शन सेवा शुरू होगी। सामान्य पंजीयन के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सेवा दी जाएगी। पूर्ण हुई पंजीयन सीरीज UP11BY के अवशेष रहे अधिसूचित आकर्षक पंजीयन नंबरों को विभागीय पोर्टल पर ब्लाक करने एवं नई पंजीयन सीरीज UP11BZ के आकर्षक नंबरों को विभागीय पोर्टल https://vahan.parivahan.gov.in/fancy पर प्रदर्शित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

दो बसों की पत्रावली नहीं मिली
संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय में दो बसों से संबंधित पत्रावली न मिलने के कारण इनके स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए विभाग की ओर से आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके आधार पर ही एक सप्ताह बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed