फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New railway bridge built on Yamuna river, preparing to lay track

यमुना नदी पर बनाया नया रेलवे ब्रिज, ट्रैक बिछाने की तैयारी

Fri, 17 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
New railway bridge built on Yamuna river, preparing to lay track
डीएफसी के लिए यमुना नदी के ऊपर बनाया गया नया ब्रिज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/सरसावा। माल ढुलाई के लिए रेल मंत्रालय की महत्वपूर्ण तथा देश की पहली वृहद परियोजना डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) की निर्माण संस्थाएं जल्द से जल्द कॉरिडोर संचालन करने की प्रतिबद्धता जताते हुए बड़ी संरचनाओं के निर्माण में लगी हैं। इसी कड़ी में फ्रेट कॉरिडोर के महत्वपूर्ण हिस्से यमुना नदी के ऊपर एक और रेलवे ब्रिज बनाया गया है। जिस पर अब सिर्फ रेलवे ट्रैक बिछाने की देरी है। रेलवे ट्रैक के बिछाने के साथ ही लुधियाना से सहारनपुर के न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी से सीधा माल उतारा जाएगा।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय द्वारा माल ढुलाई के लिए विशेष रूप से निर्मित किए जा रहे लुधियाना के साहनेवाल स्थान से कोलकाता तक 1856 किलोमीटर लंबे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में विशेष मालवाहक गलियारे की अंबाला डिवीजन का निर्माण कार्य बेहद तेजी के साथ चल रहा है। अंबाला डिवीजन के हिस्से में फ्रेट कॉरिडोर का 175 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक आता है। इसमें अंबाला से लेकर यमुनानगर तक विशेष मालवाहक गलियारा तैयार कर दिया गया है। 175 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के हिस्से के सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले सरसावा स्थित यमुना नदी के ऊपर भी रेलवे ब्रिज पूरी तरह बनकर तैयार है, जिस पर अब रेलवे ट्रैक बिछाने की देरी है।
विज्ञापन

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े कनिष्ठ परियोजना प्रबंधक उधम सिंह सोलंकी ने बताया कि अंबाला से लेकर यमुनानगर तक रेलवे ट्रैक बिछाकर पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। यमुनानगर के समीप नहर के ऊपर एक छोटा ब्रिज निर्माणाधीन है जिसके जल्दी पूरा होने की आशा है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के महत्वपूर्ण हिस्से यमुना ब्रिज को तो पूरी तरह से तैयार कर भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 करोड़ में बना ब्रिज, चार साल में तैयार हुआ
2018 में आरंभ हुए ब्रिज का निर्माण चार साल के कठिन परिश्रम के उपरांत पूरा हो गया है। यमुना नदी के ऊपर बने 427 मीटर लंबे इस ब्रिज को बनाने में 2900 टन स्टील तथा करीब 42 करोड़ रुपये की लागत आई है।

फाउंडेशन तैयार, सिर्फ ट्रैक बिछाने की देरी
कनिष्ठ परियोजना प्रबंधक उधम सिंह सोलंकी ने बताया कि यमुनानगर में नहर के ऊपर पुल बनने के साथ ही न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक बिछा दिया जाएगा। ट्रैक के लिए फाउंडेशन पूरी तरह तैयार हो चुकी है सिर्फ ट्रैक बिछाने की देरी है। जिसे जल्द बिछाया जाएगा। इसके बाद मालगाड़ी का सीधा संचालन आरंभ हो जाएगा। अभी तक मालगाड़ी को सामान्य रेलवे ट्रैक से लाकर न्यू पिलखनी यार्ड के ट्रैक पर लाया जा रहा है।

रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए तैयार की गई फाउंडेशन

रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए तैयार की गई फाउंडेशन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed