फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New pension should not be forced on basic teachers

Saharanpur News: बेसिक शिक्षकों पर जबरन ना थोपी जाए नई पेंशन

Wed, 18 Jan 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
New pension should not be forced on basic teachers
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को वित्त एवं लेखा अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नई पेंशन योजना को बेसिक शिक्षकों पर जबरन नहीं थोपने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि नई पेंशन थोपी गई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह, जिला महामंत्री इसम सिंह और कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि नई पेंशन योजना एक अप्रैल 2005 के बाद लागू की गई है, जिसे ज्यादातर शिक्षकों ने स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अब अधिकारी इसे स्वीकार करने के लिए बेसिक शिक्षकों पर दबाव बना रहे हैं, जो ठीक नहीं है। प्रदेश भर में शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। ऐसे में अधिकारियों की मनमानी शिक्षकों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

नई पेंशन योजना को स्वीकार नहीं करने वाले शिक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। यदि अधिकारियों की मनमानी जारी रही तो प्रदेश भर के शिक्षक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में विनोद पंवार, महीपाल सिंह, पूजा रानी, सुमन रानी, राजकुमार, राव अब्दुल सत्तार, संजय शर्मा, राकेश नौटियाल, धारा सिंह, सीमा, निधि गुप्ता, रामनरेश, समुद्र सेन, जगवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed