फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New India cannot be built without maternal power: Raghav

मातृशक्ति के बिना नहीं हो सकता नए भारत का सपना साकार: राघव

Fri, 05 Mar 2021 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
New India cannot be built without maternal power: Raghav
सहकारी गन्ना विकास समिति में आयोजित मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम में विचार रखते पूर्व सां? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि जब तक मातृ शक्ति अपनी ताकत को नहीं पहचानेगी, तब तक प्रधानमंत्री का नए भारत का सपना साकार नहीं हो पाएगा। महिलाएं शक्ति का स्वरूप हैं। लोगों को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिशन कंपाउंड स्थित गन्ना विकास समिति सभागार में महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि जो स्वयं सहायता समूह प्रथम स्थान पर आएगा उसे लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने कहा कि स्वयं सहायता समूह को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह आय के नए स्रोतों विकसित करें। जिससे उन्हें अधिक आय प्राप्त हो सके। किसानों को 20 हजार चश्मे दिए जाएंगे। इसमें दो हजार चश्मे महिलाओं के लिए होंगे। डॉक्टर बीएस तोमर ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में गन्ना प्रजाति सीओ-0238 लाल सड़न रोग से ग्रस्त हो चुकी है। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोडवेज कार्यशाला में भी हुआ आयोजन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की कार्यशाला में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला थानाध्यक्ष सरिता सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना, एआरटीओ आरपी मिश्रा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर जगदीश सिंह, राहुल चौधरी, आदि ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सभी कर्मचारियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed