फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New dates for the election of sugarcane development committees announced

Saharanpur News: गन्ना विकास समितियों के चुनाव की नई तारीखें घोषित

Fri, 16 Jun 2023 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
New dates for the election of sugarcane development committees announced
-अब 18 जुलाई को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन
विज्ञापन

सदस्य पदों के लिए मतदान 23 जुलाई को होगा
- संचालक पदों के लिए मतदान नौ अगस्त को होगा
- सभापति पदों के लिए दस अगस्त को मतदान होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गन्ना विकास समितियों के चुनाव पीछे हट गए हैं। चुनावों के लिए नई तारीखें घोषित की गई हैं। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जुलाई को होगा। सदस्य पद के लिए मतदान 23 जुलाई, संचालक पदों के लिए मतदान नौ अगस्त और सभापति एवं उप सभापति पद के लिए 10 अगस्त को मतदान होगा। जनपद में छह गन्ना विकास समितियां एवं सहकारी चीनी मिल समितियां हैं। जिनमें 222177 सदस्य हैं।
किसान राजनीति की धुरी माने जाने वाली गन्ना विकास समितियों और सहकारी चीनी मिल समितियों के चुनाव एक बार फिर पीछे हटा दिए गए हैं। इसकी वजह जिला सहकारी बैंकों के चुनाव भी उन्हीं तारीखों में होना बताया गया है। इसके चलते गन्ना विकास समितियों के चुनावों की तारीखों में संशोधन किया गया है। अब गन्ना विकास समितियों एवं सहकारी चीनी मिल समितियों की अनंतिम मतदता सूची का प्रदर्शन 14 जुलाई को होगा। आपत्तियां 15 जुलाई, निस्तारण 16 जुलाई, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जुलाई, सदस्य पद के लिए नामांकन 19 जुलाई, नाम वापसी 21 जुलाई और मतदान एवं मतगणना 23 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि गन्ना विकास समितियों के चुनाव पीछे हट गए हैं। अब चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है। इसके तहत संचालक पदों के लिए अंनतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन दो अगस्त होगा, तीन अगस्त को आपत्तियां दाखिल हो सकेंगी। आपत्तियाें का निस्तारण एवं अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन चार अगस्त, नामांकन पांच अगस्त, नाम वापसी सात अगस्त और मतदान एवं मतगणना नौ अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभापति एवं उप सभापति एवं अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, आपत्तियाें का निस्तारण, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, नामांकन, नाम वापसी, मतदान और मतगणना दस अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed