फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Netaji's birth anniversary celebrated as Parakram Diwas

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी की जयंती

Mon, 24 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Netaji's birth anniversary celebrated as Parakram Diwas
सहारनपुर। मोक्षायतन अंतरराष्ट्रीय योगाश्रम, राष्ट्रवंदना मिशन और नेशन बिल्डर्स एकेडमी के छात्रों ने संयुक्त रूप से रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इसमें प्रार्थना मंत्र से यज्ञ में विशेष आहुतियां दी गई।
विज्ञापन

रविवार को नेशनल बिल्डर्स एकेडमी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योग साधकों एवं छात्रों ने प्रतिदिन सुबह मातृभूमि को नमन करने के साथ ही राष्ट्रगान गाने और मिलने या फोन पर वार्ता के समय हेलो की बजाए वंदे मातरम एवं वार्ता समाप्त होने पर जयहिंद कहने का संकल्प लिया। योग गुरू पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस सरीखे महामानव को तो पराक्रम दिखाकर ही सही से याद किया जा सकता है। वे ब्रिटिश साम्राज्य की आंखों में धूल झोंककर गुलाम भारत से बाहर गए और दुनिया भर का समर्थन प्राप्त किया। उन्होंने विदेश में ही आजाद हिंद सेना बनाई और हमला करके पूर्वोत्तर के बड़े भूभाग पर कब्जा किया। उन्होंने स्वतंत्र भारत की पहली सरकार बनाई और राष्ट्रध्वज भी लहराया। योग गुरु ने युवाओं से अपनी कमजोरियों से लड़ने का पराक्रम दिखाने का आह्वान किया। कार्यकारी सचिव एनके शर्मा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पराक्रम एवं प्राणशक्ति की प्रतीक शंख ध्वनि की प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में एनके शर्मा, ललित वाधवा एवं योगाचार्या अनीता शर्मा और कनिष्ठ वर्ग में विजय सुखीजा, डॉक्टर आरके यादव एवं राजेश अरोरा क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed