फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nepal police left Dinesh, returned to Saharanpur police

नेपाल पुलिस दिनेश को छोड़ा, सहारनपुर पुलिस के हाथ खाली

Fri, 02 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nepal police left Dinesh, returned to Saharanpur police
सहारनपुर। मोहल्ला ज्वालानगर में भाजपा नेता व उद्यमी केएल अरोड़ा के घर 40 लाख की चोरी के आरोपी नेपाली नौकर दिनेश को नेेपाल पुलिस ने छोड़ दिया है। सहारनपुर पुलिस ने नेेपाल जाकर आरोपी को तलाश लिया था, लेकिन दूतावास की प्रक्रिया पूरी न होने पर पुलिस उसे यहां नहीं ला पाई। नेपाल में उसके खिलाफ कोई अपराधिक मामला दर्ज न होने की वजह से वहां की पुलिस ने उसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के ताऊ केएल अरोड़ा के घर नेपाली नौकर दिनेश ने रात में उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जब वह परिवार के साथ दिल्ली रोड स्थित एक रिसॉर्ट में भतीजे की शादी में गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी तीन लाख की नगदी और 37 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर गया था। इसके बाद आरोपी पीलीभीत बॉर्डर से नेपाल पहुंच गया था। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम के साथ नेपाल धनगरी पहुंचे और केएल अरोड़ा के पुराने नौकर परमानंद की मदद से दिनेश को दबोच लिया। मगर, पुलिस आरोपी को सहारनपुर नहीं ला सकी। क्योंकि, दूतावास की प्रक्रिया पूरी होने को लेकर पेंच फंस गया था। धनगरी में वहीं के थाने में दिनेश को रखकर पूछताछ की गई, लेकिन वह चोरी में हाथ होने से इनकार करता रहा। एक सप्ताह तक पूछताछ करने के बाद सहारनपुर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहां कोई अपराधिक मामला दर्ज न होने की वजह से नेपाल पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। दिनेश के खिलाफ नगर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द दिनेश को दोबारा पकड़ेगी और सहारनपुर लाकर उससे चोरी का माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed