फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Neighbors' attitude changed as soon as the report was positive

रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बदल गया पड़ोसियों का रवैया

Mon, 19 Apr 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Neighbors' attitude changed as soon as the report was positive
सहारनपुर। कोरोना पीड़ित के परिजनों से भेदभाव का मामला सामने आया है। एक ओर जहां पड़ोसियों ने अपना रवैया बदल लिया है, वहीं दुकानदारों ने सामान देना बंद कर दिया है। इसे लेकर परिजन आहत हैं।
विज्ञापन

हकीकतनगर निवासी परिवार ने जागरूकता के चलते कोरोना जांच कराई थी। जिनकी रिपोर्ट बीती 18 अप्रैल को पॉजिटिव आई। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव रही। इसके बाद से दंपति को होम आइसोलेट कर दिया। परिजन भी पूरी सावधानी बरत रहे हैं। कोरोना संक्रमित की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की ओर से संक्रमित व्यक्ति के घर के आसपास सैनिटाइजेशन कराने के साथ बैरिकेडिंग की गई। इससे परिवार मोहल्ले में चिह्नित हो गया। इसके बाद पड़ोसियों ने परिवार से न केवल किनारा कर लिया बल्कि परिजनों को जरूरी काम के लिए भी घर से नहीं निकलने दे रहे हैं। सोमवार को घर से गाड़ी निकालते समय मोहल्लावासियों ने विरोध किया। वह पैदल ही घर की जरूरत का सामान लेने पड़ोस की दुकान पर गए। इस पर दुकानदार ने सामान देने से इनकार कर दिया। इससे परिजन आहत हैं।
विज्ञापन

विभाग पर लापरवाही का आरोप
परिजनों ने बताया कि उनके परिजन की रिपोर्ट पॉजिटिव आए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, मगर अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से फोन कॉल नहीं आई है। न ही दवा मुहैया कराई गई है। इस पर विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं कि होम आइसोलेशन में रखे जा रहे मरीजों को दवा दी जा रही है। दिन में दो बार कॉल करके हाल पूछा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed