फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligent officers removed from the meeting

लापरवाह अधिकारियों को बैठक से निकाला

Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Negligent officers removed from the meeting
सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी बोड़ की बैठक लेते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों के लापरवाहीपूर्ण रवैये की वजह से सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना गति नहीं पकड़ पा रही है। तमाम कार्य या तो धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं या फिर रुके हुए हैं। ऐसे ही लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों को सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेेश एम. ने बैठक से बाहर निकाल दिया। समय से कार्य पूर्ण नहीं करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा के लिए सोमवार को सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेश एम. ने एक-एक कर सभी परियोजनाओं पर कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों और ठेकेदारों से बिंदुवार बात की। पहला बिंदु एबीडी (एरिया बेस्ट डेवलपमेंट) क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन बिछाने के कार्य को लेकर कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारियों को प्रेजेंटेशन के लिए कहा गया, लेकिन जल निगम के अधिकारी पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप प्रेजेंटेशन नहीं दे सके। इस पर चेयरमैन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को बैठक से बाहर कर दिया। समीक्षा बैठक का दूसरा बिंदु पार्कों के सुंदरीकरण के लिए कार्यदायी संस्थाओं से कार्यों की प्रगति पूछी गई। कार्यदायी संस्था द्वारा समय से कार्य नहीं करने तथा अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित संस्था मेसर्स आरएन इंटरप्राइजेज के अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एबीडी क्षेत्र में कराए जा रहे स्मार्ट रोड परियोजना के कार्य के संबंध में दिए गए लक्ष्यों को पूरा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की गई। कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर सख्ती के साथ निगम के अधिकारियों को साथ लेने के निर्देश दिए गए। सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, निदेशक एके गुप्ता और कृष्ण मोहन ने वीडियो कॉल के जरिए बैठक में हिस्सा लिया। इनके अलावा जिला अधिकारी अखिलेश सिंह, सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, एके आत्रे, सुशील पुंडीर, राजेश कुमार यादव, कैलाश सिंह, लियाकत अली, अमरेंद्र गौतम आदि भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

धूल रोकने के प्रबंध नहीं
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराए जा रहे सीवर और रोड निर्माण की भी समीक्षा की गई। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर सड़क खोदाई में धूल को उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जो कि होना चाहिए। इस पर चेयरमैन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। अन्यथा कार्रवाई झेलने को तैयार रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य में तेजी लाने के निर्देश
समीक्षा बैठक में महानगर में लगाई जा रही डिजिटल स्क्रीन एवं तैयार की जा रही स्मार्ट लाइब्रेरी की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि उक्त दोनों कार्य 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके हैं केवल फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। चेयरमैन ने 10 मई तक दोनों कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed