फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence is not tolerated in Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Sat, 05 Nov 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Negligence is not tolerated in Jal Jeevan Mission
कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ‘‘हर घर जल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत बैठक लेते मुख्य विकास अधि? - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत 25 ग्रामीण पेयजल योजनाओं को स्वीकृत किया गया है।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजनाओं की डीपीआर में जनप्रतिनिधियों से भी सलाह ली जाए। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण एजेंसी कार्य में कोताही बरत रहीं हैं। उनको अधिशासी अभियंता नोटिस देकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य को जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अमित कुमार और जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed