{"_id":"68697715fde550bb990d215d","slug":"negligence-in-resolving-objections-of-gis-survey-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-153352-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जीआईएस सर्वे की आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जीआईएस सर्वे की आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही
Sun, 06 Jul 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जीआईएस सर्वे के तहत नगर निगम में आपत्तियां पहुंच रही हैं। अनेक आपत्तियों के निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण आख्या की जरूरत पड़ती है, जिसमें लापरवाही बरती जा रही है। कर अधीक्षक ने रविवार के अवकाश के बावजूद स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित को दिए हैं।
जीआईएस सर्वे के तहत धारा 213 के नोटिसों और बिलों का वितरण किया जा रहा है। बिलों से पता चल रहा है कि लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों का गृहकर एवं जलकर सौ गुणा तक बढ़ गया है। इसको लेकर 1200 से अधिक आपत्तियां नगर निगम को प्राप्त हो चुकी हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए नगर आयुक्त ने टीमें बनाई हैं। करीब 250 आपत्तियां निस्तारित की जा चुकी हैं। कई मामले ऐसे हैं, जिनमें संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या लगनी है, लेकिन स्थलीय निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से आपत्तियां लंबित पड़ी हैं। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने सभी राजस्व निरीक्षकों, लिपिकों और कर संग्रहकर्ताओं को रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक कार्यालय में उपस्थित होने और स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है, जिससे की आपत्तियों का निस्तारण किया जा सके।