{"_id":"691239574f28024a0e01fdea","slug":"negligence-in-government-work-disobedience-of-orders-resulting-in-suspension-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-162660-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शासकीय कार्यों में लापरवाही, आदेशों की नाफरमानी, नतीजा निलंंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शासकीय कार्यों में लापरवाही, आदेशों की नाफरमानी, नतीजा निलंंबन
Tue, 11 Nov 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही बरती। उच्च अधिकारियों के दिए निर्देशों और आदेशों की अवहेलना की। नतीजा यह रहा कि नानौता के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी को भी नियुक्त किया गया है।
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों में कई विकास योजनाओं लागू की गई है। साथ ही लोगों की फैमिली आईडी बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसी को देखते हुए ग्राम पंचायत अधिकारियों को फैमिली आईडी बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन इस जिम्मेदारी का पालन ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार ने नहीं किया। इसके बाद उन्हें शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, अपनी तैनाती की ग्राम पंचायतों में फैमिली आईडी न बनवाने और उच्चाधिकारियों के आदेशों के अवहेलना के आरोपों में निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता अर्द्ध औसत वेतन पर देय अवकाश के बराबर दिया जाएगा। महंगाई भत्ता भी मिलेगा। सुशील कुमार को जिला मुख्यालय पर संबद्ध किया गाय है। जिला पंचायत राज अधिकारी तकनीकी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।।
शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और फैमिली आईडी न बनवाने पर नानौता के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया गया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करें।
विज्ञापन
- प्रदीप द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी।