{"_id":"684f0e63d61a5a3e11006696","slug":"negligence-in-development-work-recommendation-to-remove-pmgsys-xen-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-151864-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विकास कार्यों में लापरवाही, पीएमजीएसवाई के एक्सईएन को हटाने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विकास कार्यों में लापरवाही, पीएमजीएसवाई के एक्सईएन को हटाने की संस्तुति
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता को हटाने की संस्तुति की गई है। जिलाधिकारी की तरफ से मंडलायुक्त को पूरी रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद मंडलायुक्त की तरफ से भी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। इस रिपोर्ट में किसी अन्य अधिशासी अभियंता को यहां पर तैनात कराने की मांग की है।
पीएमजीएसवाई के तहत नकुड़-अध्याना रानीपुर रोड से कांजीवास वाया शुक्रताल मंडोर और देवबंद रणखंडी रोड से जखवाला तक सड़क पर काम चल रहा है। इन दोनों कार्यों को पूरा करने की तारीख 30 नवंबर 2024 थी। भेजी गई रिपोर्ट में जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कई बार समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता आशीष मल्होत्रा को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की तरफ से भी इन कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा वह मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का भी कामकाज देख रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अधिशासी अभियंता अधिकांश अवकाश पर रहते हैं। पीएमजीएसवाई के कार्यों में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को यहां पर तैनात किया जाए।