{"_id":"62c722c160071015d669984f","slug":"negligence-and-laxity-in-works-cannot-be-tolerated-municipal-commissioner-saharanpur-news-mrt5960502151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यो में लापरवाही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी: नगरायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यो में लापरवाही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी: नगरायुक्त
विज्ञापन
सम्पत्ति विभाग का निरीक्षण करती नगरायुक्त गजल भारद्वाज
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार सुबह नगर निगम के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को कार्य विभाजन का चार्ट और मूवमेंट रजिस्टर बनाने, सभी अधिकारियों व लिपिकों के कार्य उनके पदनाम के साथ पटल पर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
नगरायुक्त गजल भारद्वाज सुबह दस बजे कार्यालय पहुंची और निगम के सभी विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले जलकल विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व स्टाफ की उपस्थिति और कार्य विभाजन की जानकारी ली। महाप्रबंधक जलकल मनोज आर्य को निर्देश दिए कि कार्य विभाजन की सूची उन्हें उपलब्ध कराई जाएं तथा सभी अधिकारियों जेई व लिपिकों के कार्य उनके पदनाम के साथ पटल पर प्रदर्शित किए जाएं। उन्होंने मूवमेंट रजिस्टर बनाने के भी निर्देश दिए। निर्माण विभाग का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यालय के मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग में उन्होंने समस्त कर्मचारियों के रिकॉर्ड के रख रखाव की जानकारी ली। फाइलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी फाइलों पर डेट डालनी शुरू करें। नगरायुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन से कहा कि वे कर्मचारियों की पेंशन, मेडिकल आदि के संबंध में पूरा विवरण उपलब्ध कराएं। रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर देखा और स्टेबलिशमेंट रजिस्टर के संबंध में पूछते हुए गार्ड फाइल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों द्वारा पिछली बार किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट भी मांगी। जन्म मृत्यु कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जानकारी चाही कि कल कितने प्रार्थना पत्र आए और उनका क्या निस्तारण किया गया। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि दो दिन में सभी का निस्तारण हो जाता है, इस समय कोई प्रार्थना पत्र लंबित नहीं है। नगरायुक्त ने संपत्ति विभाग, कर विभाग, विद्युत विभाग, एकाउंट विभाग व आईटी विभाग का भी निरीक्षण किया।
लिपिक को बाइक खड़ा करना महंगा पड़ा
सहारनपुर। जन्म मृत्यु कार्यालय के बाहर बरामदे में खड़ी एक बाइक देखकर नगरायुक्त ने नाराजगी जताई और बाइक के स्वामी लिपिक अंकित पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय की एक गरिमा होती है और सभी का दायित्व है कि उस गरिमा को बनाए रखें।