{"_id":"5ecfd4cd8ebc3e906f64b67a","slug":"negative-report-saharanpur-news-mrt483755574","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद से राहत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद से राहत की खबर
विज्ञापन
संदिग्ध सहित 19 की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव
देवबंद। कैंसर पीड़ित और उसके पिता सहित नगर के 15 मेडिकल स्वामी व स्वास्थ्य विभाग के दो लैब टेक्नीशियन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
मोहल्ला टांकान निवासी 23 वर्षीय युवक कैंसर से पीड़ित है। वह 24 मई को इलाज के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित एम्स हॉस्पिटल में गया था। बताया जाता है कि वहां से युवक को कोरोना पॉजिटिव बताते हुए वापस भेज दिया था। लेकिन एम्स हॉस्पिटल ने देवबंद स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई रिपोर्ट नहीं भेजी थी। सीएचसी इंचार्ज डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि युवक के आस पड़ोस के लोगों से जानकारी मिलने पर कैंसर पीड़ित युवक और उसके पिता को जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज में क्वारंटीन करते हुए जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। राहत की बात है कि बृहस्पतिवार को पिता पुत्र की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिन्हें होम क्वारंटाइन रहने की हिदायत देकर छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही नगर के 15 मेडिकल स्वामियों और स्वास्थ्य विभाग के दो लैब टेक्नीशियन के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब 25 रिपोर्ट लंबित हैं।