फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nauman died due to severe injuries to his head and chest.

Saharanpur News: सिर और छाती में लगी गंभीर चोट से हुई थी नौमान की मौत

Fri, 17 Jul 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nauman died due to severe injuries to his head and chest.
गंगोह। ताताहेड़ी गांव के पास बुधवार तड़के सड़क हादसे में मारे गए कैराना के तितरवाड़ा निवासी वांछित बदमाश नौमान (28) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गंभीर चोटों के कारण होना सामने आया है। हालांकि, घटनास्थल से मिले कुछ साक्ष्यों और परिस्थितियों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच परिजन और ग्रामीण मामले को संदिग्ध मान रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नौमान के सिर और छाती में गंभीर चोटें होने की बात सामने आई है। दुर्घटना में आई बाहरी और अंदरूनी चोटों के कारण शरीर में खून की कमी हो गई, जिससे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई। बता दें, कि बुधवार सुबह नौमान अपने साथी सावेज के साथ बाइक से जा रहा था। ताताहेड़ी के पास बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें नौमान की मौके पर मौत हो गई, जबकि सावेज घायल हो गया था।
विज्ञापन

घटनास्थल से एक महिला की चप्पल और टूटा हुआ हेयर क्लिप मिलने के बाद विभिन्न चर्चाएं भी शुरू हुई थी और मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा था। नौमान कैराना पुलिस से जनवरी में हुई मुठभेड़ के बाद से वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ कैराना में गैंगस्टर, पुलिस मुठभेड़, अवैध हथियार और फायरिंग समेत पांच तथा पानीपत में तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट दुर्घटना की पुष्टि करती है। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed