फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nauchandi Express will not run to Lucknow for 82 days.Nauchandi Express will not run to Lucknow for 82 days.

Saharanpur News: 82 दिन लखनऊ नहीं जाएगी नौचंदी एक्सप्रेस

Fri, 03 Jul 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi Express will not run to Lucknow for 82 days.Nauchandi Express will not run to Lucknow for 82 days.
सहारनपुर। लखनऊ में ब्लॉक के चलते सहारनपुर की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। सहारनपुर से बनकर चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब 82 दिन तक लखनऊ नहीं जाएगी। आलमनगर से ही नौचंदी को उतरेटिया रूट पर डायवर्ट किया जा रहा है। लोगों में भ्रम की स्थिति इस बात को लेकर है कि जब बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लखनऊ जा रही हैं तो नौचंदी क्यों किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14242 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर के प्लेटफार्म नंबर तीन से शाम को 5:15 बजे रवाना होती है, जो देवबंद, मुजफ्फरनगर, खतौली, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार, फाफामऊ होते हुए प्रयागराज अगले दिन सुबह 9:20 बजे पहुंचती है। यह ट्रेन लखनऊ में सुबह पांच बजे पहुंचती है। वापसी में प्रयागराज से शाम 5:50 बजे चलती है, जो लखनऊ में रात 10 बजे पहुंचती है। सहारनपुर में अगले दिन सुबह 10:40 बजे आती है। इन दिनों ट्रेन को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। 13 सितंबर 2026 तक लखनऊ जाने के बजाय आलमनगर और उतरेटिया के बीच संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

यह ट्रेन सहारनपुर ही नहीं बल्कि मेरठ और मुजफ्फरनगर के लोगों के भी महत्वपूर्ण है। काफी लोग नौचंदी से लखनऊ आते-जाते रहते हैं। इसके लखनऊ न जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अन्य ट्रेनें लखनऊ जा रही है। लोगों का कहना है कि नौचंदी एक्सप्रेस का लखनऊ पहुंचने का समय सुबह और रात को है। इसके बाद भी रूट बदलकर चलाया जा रहा है। उधर, अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह का कहना है कि लखनऊ में ब्लॉक के चलते नौचंदी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed