फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nauchandi and Sadbhavna Express run after four days, relief to passengers

Saharanpur News: चार दिन बाद नौचंदी और सद्भावना एक्सप्रेस चली, यात्रियों को राहत

Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi and Sadbhavna Express run after four days, relief to passengers
सहारनपुर। मुरादाबाद-रोजा मंडल के बंथरा व रसुइया रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण का काम होने के बाद नौचंदी और सद्भावना एक्सप्रेस शुरू हो गई है। चार दिन बाद दोनों ट्रेनों का संचालन हुआ तो यात्रियों को खासी राहत मिली।
विज्ञापन


बंथरा रेलवे स्टेशन पर छह अप्रैल और रसुइया स्टेशन पर आठ अप्रैल से लूप लाइन निर्माण का शुरू हुआ था। जिसके बाद सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी और चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस को 12 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया था। ये दोनों ट्रेनें चार दिनों तक बंद रही। जिससे प्रयागराज और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


अब बंथरा व रसुइया रेलवे स्टेशन पर काम पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार से सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी व चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस शुरू कर दी गई है। प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी शुक्रवार (आज) सहारनपुर आएगी, जबकि सद्भावना एक्सप्रेस दोनों तरफ से चल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--सात घंटे लेट आई जनसेवा एक्सप्रेस

ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं थम रही है। बृहस्पतिवार को बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सात घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस ढाई घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इनके अलावा उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई है।

---------

रोशन गिरि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed