फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   National President blew the bugle for the Mahapanchayat of BKU Tomar

भाकियू तोमर की महापंचायत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फुंका बिगुल

Sun, 14 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
National President blew the bugle for the Mahapanchayat of BKU Tomar
नागल में भाकियू तोमर की सभा को संबोधित करते संजीव तोमर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, नागल। भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं की 22 अगस्त को मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय पर प्रस्तावित महापंचायत को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने क्षेत्र के गांव गांगनौली में सभा कर किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागेदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

संजीव तोमर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों एवं अधिकारियों के तानाशाही रवैया के कारण किसान बर्बादी की ओर जा रहा है। किसान को हर ओर से परेशान किया जा रहा है। उसके गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली की दरें बढ़ा दी गई है। बकाया कर्ज को जमा कराने को लेकर सरकारी मशीनरी किसान को परेशान कर रही है। इसके अलावा भी अनेक समस्याओं से किसान जूझ रहा है। उन्होंने कहा अब किसानों को संगठित होने की जरूरत है, तभी मजबूती के साथ अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेश पाल ने कहा कि किसान को जाति धर्म छोड़कर एक होना होगा नहीं तो वह समय दूर नहीं जब किसान की जमीन कर्ज में ही बिक जाएगी। उन्होंने जितेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष एवं चंद्रपाल को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह, राजकुमार वालिया, नारायण सिंह, पवन त्यागी, मुकेश गुर्जर, अंकित कुमार ,प्रमोद प्रधान, मांगेराम,अनिल स्वामी, सतपाल वालिया, मिंटू वालिया, हुकुम सिंह, पप्पू, राज सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed