UP: दारुल उलूम पहुंचीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सय्यद शहजादी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
Deoband News : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सय्यद शहजादी मंगलवार को दारुल उलूम पहुंचीं। इस दौरान जिम्मेदारों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सय्यद शहजादी ने मंगलवार को दारुल उलूम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की। साथ ही यहां दी जानी वाली शिक्षा के बारे में जानकारी ली।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सय्यद शहजादी ने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी और नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों जिम्मेदारों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने संस्था में दी जा रही नि:शुल्क शिक्षा, छात्रों को पढ़ाए जाने वाले कोर्स और उनके रहन-सहन की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य को जंग-ए-आजादी में दारुल उलूम और उलमा-ए-देवबंद की कुर्बानियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके उपरांत सय्यद शहजादी ने लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनकी जानकारी ली। साथ ही वह मस्जिद रशीदिया सहित संस्था की विभिन्न इमारतों का भी देखने पहुंचीं। इसमें एसडीएम अंकुर वर्मा, इंस्पेक्टर सूबे सिंह सहित संस्था के कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार