फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   National Lok Adalat 4.48 lakh cases settled 41.13 crore realized

राष्ट्रीय लोक अदालत : 4.48 लाख वादों का निस्तारण, 41.13 करोड़ रुपये अर्जित

Sun, 13 Sep 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat 4.48 lakh cases settled 41.13 crore realized
सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 4,48,264 वादों का निस्तारण किया गया। 411,38,12,66 रुपये की धनराशि अर्जित की गई।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी में लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज सतेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का उद्देश्य आमजन को त्वरित एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेंद्र सिंह और बार एसोसिएशन के महासचिव पालन राणा ने भी अपने विचार रखें। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नोडल अधिकारी विकास गुप्ता, सहायक नोडल अधिकारी श्रेय शुक्ला और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इनमें जनपद न्यायाधीश के 16 वाद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के 261 वाद तथा मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के 83 मामले शामिल रहे। इसके अलावा परिवार न्यायालय, अपर जिला न्यायालयों, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अन्य न्यायालयों में भी मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज लखविंदर सिंह सूद के पांच, अपर जिला जज मोहित शर्मा के 515, जज मनीष कुमार प्रथम के चार, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव के 2194, आस्था श्रीवास्तव सिविल जज के 163, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट पप्पू कुमार सिंह के 2078 समेत अन्य वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed