फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nanauta to Thana Bhawan road will remain closed for five days in Saharanpur and route diversion implemented

UP: पांच दिन बंद रहेगा नानौता से थानाभवन मार्ग, रूट किया डायवर्ट, 20 से 24 नवंबर तक संभलकर निकलें

Sat, 18 Nov 2023 01:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Nov 2023 01:00 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में नानौता से थानाभवन मार्ग पांच दिन बंद रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Nanauta to Thana Bhawan road will remain closed for five days in Saharanpur and route diversion implemented
सहारनपुर मार्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएच-709बी जंधेड़ी चौकी नानौता के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसको लेकर नानौता से थानाभवन मार्ग पांच दिन बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि जंधेड़ी में रेलवे ओवरब्रिज बनने के दृष्टिगत 20 से 24 नवंबर तक रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक नानौता-थानाभवन मार्ग बंद रखा जाएगा। इस दौरान थानाभवन, शामली से सहारनपुर आने वाले सभी वाहन जलालाबाद से तीतरों-गंगोह होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Blast In Factory: सहारनपुर में दवा फैक्टरी में गैस पाइप फटा, चार महिला समेत पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर से थानाभवन-शामली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन चुनहेटी बाईपास से कुम्हारहेड़ा बाईपास कट-नकुड़, गंगोह-तीतरों-जलालाबाद होते हुए शामली पहुंचेंगे। सहारनपुर की ओर से शामली जाने वाले हल्के वाहन नानौता से गंगोह-तीतरों-जलालाबाद-थानाभवन होकर शामली जाएंगे। उन्होंने आमजन और ट्रांसपोर्टरों से कहा कि वह यातायात पुलिस का सहयोग करें। इनके अलावा अन्य वैकल्पिक मार्ग का भी प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: देवबंद का नया फरमान: मुफ्ती असद बोले- जहां मर्द काम करते हों, ऐसे ब्यूटी पॉर्लरों में न जाएं मुस्लिम महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed