फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nanauta sugar mill, backward in payment, 44 crore outstanding

भुगतान में पिछडी नानौता चीनी मिल, 44 करोड बकाया

Mon, 13 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nanauta sugar mill, backward in payment, 44 crore outstanding
नानौता-नगर निवासी किसान हाजी अब्बास चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद की सहकारी चीनी मिल नानौता भी किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही है। मिल पर गत सीजन और मौजूदा पेराई सत्र के करीब 44 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। हालांकि मिल ने सोमवार को भी 36 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया है। बकाया भुगतान नहीं होने से क्षेत्र के किसान को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिल पर अभी भी करीब 22.25 करोड़ रुपये गत सीजन और करीब 22 करोड़ रुपये ही मौजूदा पेराई सत्र के बकाया हैं।
विज्ञापन

बोले किसान
ग्राम सोना अर्जुनपुर निवासी किसान चन्द्रवीर सिंह राणा ने बताया कि उनका मिल पर गत वर्ष का गन्ना मूल्य अभी भी बकाया है। इस बार का भुगतान भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर निवासी किसान हाजी अब्बास चौधरी का कहना है कि बकाया भुगतान नहीं होने से परिवार आर्थिक परेशानी में है। खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में दिक्कत है। क्योंकि सभी वस्तुएं बाजार से नकद खरीदनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम तिलफरा एनाबाद निवासी किसान भंवर सिंह ने बताया कि उनका इस सीजन के साथ ही गत पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भी मिल पर बकाया है। भुगतान नहीं होने के चलते रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी साहूकारों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्राम लंढोरा निवासी किसान विजित पंवार ने बताया कि बकाया भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट में हैं। इसके चलते सभी जरूरी वस्तुओं को उधार में खरीदना पड़ रहा है। बच्चों की फीस से लेकर दवाई तक के खर्च में परेशानी हो रही है।
मिल ने सोमवार को भी 36 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। सीसीएल बन जाने के बाद मौजूदा पेराई सत्र का भुगतान भी जल्द शुरू हो जाएगा। -- ललित कुमार, प्रधान प्रबंधक किसान सहकारी चीनी मितल नानौता।

एक नजर में नानौता चीनी मिल
आपूर्तिकर्ता किसान --- 26341
गन्ना क्षेेत्रफल ------ 16984 हेक्टेयर
गन्ना क्रय केंद्र --- 56
मौजूदा एवं गत सीजन का बकाया -- 44 करोड़ रुपये
चार चीनी मिलों ने किया 86.92 करोड़ का भुगतान
सहारनपुर। गन्ना किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। जिले की चार चीनी मिलों ने सोमवार को 86.92 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया है। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि नानौता चीनी मिल ने 36 करोड़ रुपये, सरसावा मिल ने 29 करोड़ रुपये और गागलहेड़ी मिल ने 3.62 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि देवबंद चीनी मिल ने मौजूदा पेराई सत्र का 18.30 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

ग्राम लँढोरा निवासी किसान विजित पंवार

ग्राम लँढोरा निवासी किसान विजित पंवार- फोटो : SAHARANPUR

ग्राम सोना अर्जुनपुर निवासी किसान चन्द्रवीर सिंह राणा

ग्राम सोना अर्जुनपुर निवासी किसान चन्द्रवीर सिंह राणा- फोटो : SAHARANPUR

नानौता शुगर मिल

नानौता शुगर मिल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed