{"_id":"5e288c468ebc3e4b25045dff","slug":"name-change-saharanpur-news-mrt4652319136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम से जाना जाएगा कंपनी बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम से जाना जाएगा कंपनी बाग
विज्ञापन

सहारनपुर। कंपनी बाग अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम बोर्ड की बैठक में 14 जनवरी को इसका प्रस्ताव पास किया गया था। नेताजी की जयंती पर बृहस्पतिवार को महापौर और डीएम कंपनी बाग के गेट पर बैनर लगाकर इसके नामकरण की घोषणा करेंगे।
कंपनी बाग ब्रिटिश काल में स्थापित किया गया था, जो शहरवासियों के सुबह टहलने का सबसे बड़ा स्थल है। 14 जनवरी को जनमंच में हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में कंपनी का नाम नेताजी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे एकमत से पास कर दिया गया था। महापौर संजीव वालिया ने बताया कि 23 जनवरी को डीएम आलोक कुमार पांडेय और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कंपनी बाग के गेट पर नेताजी के नाम का बैनर लगाकर इसके नामकरण की घोषणा होगी। बाद में कंपनी बाग में नेताजी के नाम पर अन्य कार्य भी कराए जाएंगे, जिनमें स्मारक और उनकी प्रतिमा का लगाया जाना प्रस्तावित है।