{"_id":"668ef6ec4d72f30d4c0c4a46","slug":"nakur-sdm-received-threat-on-phone-report-filed-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-127228-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नकुड़ एसडीएम को फोन पर मिली धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नकुड़ एसडीएम को फोन पर मिली धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 11 Jul 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। उपजिलाधिकारी नकुड़ संगीता राघव के साथ किसी संजय सिंह नाम के व्यक्ति ने फोन पर धमकी देते हुए अभद्रता कर दी। उप जिलाधिकारी ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
बुधवार को एसडीएम संगीता राघव ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा उनके सीयूजी नंबर पर सोमवार की शाम करीब सात बजे फोन किया गया। आरोपी ने हरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के किसी काम की सिफारिश के लिए उन्हें फोन किया था। उनके द्वारा सिफारिश मानने से असमर्थतता जताने पर काॅल करने वाले ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे फिर उसी नंबर से काॅल आई और पुनः अभद्रता करते हुए धमकी दी गई। ट्रूकाॅलर में फोन करने वाले का नाम संजय सिंह, निवासी देवरिया गोरखपुर आ रहा है। पुलिस ने एसडीएम की तहरीर पर आरोपी काॅलर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351/3, 121/1 और 224/79 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर को ट्रैस कर जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।